मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख की ठगी करने वाले शातिर बदमाश सहित दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख की ठगी करने वाले शातिर बदमाश सहित दो गिरफ्तार

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने इनकम टैक्स रेड का भय दिखाकर 90 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपित सहित उसके मुखबिर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि मुरलीपुरा थाना पुलिस ने इनकम टैक्स रेड का भय दिखाकर 90 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर ठग बाबूलाल वर्मा उर्फ बी.एल. गोयल (58) निवासी चूरू हाल माचेडा (हरमाड़ा) सहित मुखबिर रोहित वर्मा (24) निवासी नेपाल हाल वीकेआई गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 77 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। मुख्य आरोपित बाबूलाल वर्मा के पास से 52 लाख रुपये नकद मिले, जबकि रोहित वर्मा से 50 हजार रुपये बरामद हुए। इसके अलावा आरोपित द्वारा ठगी की रकम से केनरा बैंक में लिया गया 25 लाख रुपये का गोल्ड लोन चुकाया गया था, जिसे भी रिकवरी में शामिल किया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित इस रकम से फ्लैट खरीदने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही गिरफ्त में आ गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है।थानाधिकारी वीरेन्द्र कुरील ने बताया कि परिवादी ने 17 मार्च 2026 को अपना प्लॉट बेचा था,जिसके एवज में उसे 90 लाख रुपये प्राप्त हुए। इसी दौरान मौजूद रोहित वर्मा ने रुपयों से भरे बैग और पूरी जानकारी शातिर ठग बाबूलाल वर्मा उर्फ बी.एल. गोयल को दे दी। जहां योजना के तहत अगले ही दिन आरोपित बाबूलाल वर्मा परिवादी के पास पहुंचा और खुद को प्रभावशाली बताते हुए इनकम टैक्स रेड पड़ने का डर दिखाया। उसने रुपयों को सुरक्षित रखने के बहाने परिवादी को साथ लिया और एक बंद मकान में ले जाकर दूसरी मंजिल पर रखे पुराने फ्रिज में रुपयों से भरा बैग रखवा दिया। इसके बाद परिवादी को भोजन के बहाने बाहर भेज दिया। जब परिवादी वापस लौटा तो आरोपित और रुपयों से भरा बैग दोनों गायब थे। इस घटना के बाद आरोपित मुंबई, भोपाल और उदयपुर में फरारी काटता रहा। जहां गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर भागने के पूरे रूट के सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिससे आरोपितों की पहचान कर उन्हें दबोचा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें