मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

डेब्यू मैच में मचाया धमाल, बल्लेबाजों की लंबी कतार देखकर गेंदबाज बन बैठे तुषार देशपांडे

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

मुंबई : कहते किस्मत कब कहां पलटी लेती है कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ तुषार देशपांडे के साथ। वह बल्लेबाज बनना चाहते थे और उसी के लिए शिवाजी पार्क जिमखाना भी गए, लेकिन वहां जाकर उन्होंने गेंदबाज बनने का मन बना लिया।

Tushar_Deshpande

पृथ्वी और अक्षर के साथ तुषार देशपांडे (मध्य में)

मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे अपने करियर के शुरू में बल्लेबाज बनने के इरादे से शिवाजी पार्क जिमखाना गए थे, लेकिन बल्लेबाजी के लिए लंबी कतार देखकर वह गेंदबाजों की कतार में खड़े हो गए और अब उन्हें अपने उस फैसले पर कोई मलाल नहीं है। इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने बुधवार की रात को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में विषम पलों में शानदार गेंदबाजी करके दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स पर 13 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

देशपांडे ने कहा,’यह 2007 की बात है जब मैं तीन चार लड़कों के साथ कल्याण से शिवाजी पार्क जिमखाना में चयन के लिए गया था। बल्लेबाजों की लंबी कतार थी। उसमें 40-45 खिलाड़ी थे और 20-25 बल्लेबाज पैड पहनकर तैयार थे।’ उन्होंने एक मराठी चैट शो में कहा, ‘गेंदबाजों की कतार में केवल 15-20 खिलाड़ी थे। दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट का समय था और चयन छह से छह बजकर 30 मिनट तक ही होना था।’

IPL: डेब्यू स्टार की धार से रजवाड़ों की हार, तुषार की वो 6 गेंदें जिन्होंने बदली दी दिल्ली की किस्मत

देशपांडे ने कहा, ‘मुझे लगा कि बल्लेबाजी के लिए लंबी कतार है और मुझे मौका नहीं मिलेगा लेकिन इसके साथ ही मैं खाली हाथ नहीं लौटना चाहता था और इसलिए मैं गेंदबाजों की कतार में खड़ा हो गया।’ इस तेज गेंदबाज आईपीएल के अपने पदार्पण मैच में 37 रन देकर दो विकेट लिए। अपने चयन ट्रायल की बात करते हुए देशपांडे ने आगे कहा, ‘उस समय तक किसी ने यह नहीं कहा था कि मैं एक औसत लड़के की तुलना में अधिक तेजी से गेंद करता हूं। गेंदबाजों की कतार तेजी से आगे बढ़ रही थी और जब मेरी बारी आई तो मुझे सौभाग्य से नई गेंद मिल गई।’

IPL: पंजाब को अब इस खिलाड़ी का सहारा, विराट की प्रचंड फॉर्म में चल रही RCB से है भिड़ंत

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना रन अप तय किया और गेंद डाली। यह बहुत अच्छी आउटस्विंग थी और टप्पा खाने के बाद बड़ी तेजी से आगे गई। पैडी सर (पदमाकर शिवालकर) ने कहा, ‘बहुत अच्छी गेंद की, फिर से ऐसी गेंद करो।’ देशपांडे ने कहा, ‘मुझे यह भी पता नहीं था कि वह कौन है लेकिन मैंने फिर से गेंद की। मैंने छह-सात गेंदें की और मुझे चुन लिया गया।’

IPL: मैच की पहली ही गेंद पर पृथ्वी बोल्ड, फिर आर्चर ने किया बीहू डांस

देशपांडे बचपन से ही दिल्ली कैपिटल्स के अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ शिवाजी पार्क जिमखाना में अभ्यास करते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘दूसरे ओर तीसरे दिन भी यही प्रक्रिया अपनाई गई। पैडी सर और संदेश कावले सर ने मेरा मनोबल बढ़ाया और मैंने जिमखाना से खेलने का फैसला किया और इस तरह से तेज गेंदबाज बन गया।’

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें