मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

निकाय चुनाव से पहले डीग कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने संगठन पर साधा निशाना

भरतपुर। राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों से पहले डीग जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन63 बार पढ़ा गया
निकाय चुनाव से पहले डीग कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने संगठन पर साधा निशाना

भरतपुर। राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों से पहले डीग जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपना आक्रोश जाहिर किया है।

उन्होंने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निकाय चुनाव के लिए जारी प्रभारियों की सूची में अपना नाम नहीं लिखे जाने को लेकर नाराजगी जताई है।

विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि निकाय चुनाव के लिए जारी की गई सूची में उनके नाम की जगह केवल ‘कांग्रेस प्रत्याशी’ लिखा गया है। उन्होंने इसे संगठन की ओछी मानसिकता और अपने खिलाफ सोची-समझी साजिश करार दिया। उनके इस बयान के बाद डीग कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है।

विश्वेंद्र सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में वरिष्ठता का हवाला देते हुए कहा कि वह एक बार जिला प्रमुख, तीन बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में निकाय चुनाव से जुड़ी सूची में उनके नाम का उल्लेख नहीं किया जाना उन्हें नागवार गुजरा है। उन्होंने इस तरीके को अपने राजनीतिक कद और सम्मान के विपरीत बताया।

पूर्व मंत्री ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और खींचतान को लेकर कांग्रेस आलाकमान को भी चेतावनी दी।

उनका कहना है कि पार्टी के भीतर चल रही इस तरह की गतिविधियों का सीधा असर आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कथित साजिश के पीछे सक्रिय हैं, उन्हें डीग की जनता आने वाले समय में जवाब देगी।

निकाय चुनाव से ठीक पहले सामने आए इस विवाद ने डीग कांग्रेस की सियासत को गरमा दिया है। एक ओर पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नेता की सार्वजनिक नाराजगी ने संगठन के भीतर चल रही खींचतान को सामने ला दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें