मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामला: 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामला: 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद क्षेत्र में एमसीडी के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आरोपी अरीब, कैफ, काशिफ, अदनान और समीर ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।

यह घटना 7 जनवरी की सुबह हुई थी, जब एमसीडी ने दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें पुलिस को भी निशाना बनाया गया। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के वकीलों ने कोर्ट में दावा किया कि जेल में उनके मुवक्किलों को पीटा गया। कोर्ट ने इस आरोप पर गंभीरता से संज्ञान लिया और जेल सुपरिटेंडेंट को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सभी आरोपियों के मेडिकल रिकॉर्ड और जेल के सीसीटीवी फुटेज कोर्ट के सामने पेश करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इस मामले में एडवोकेट अतुल श्रीवास्तव को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है। वे दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश हो रहे हैं। कोर्ट ने जमानत याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय की है।

यह घटना दिल्ली में संवेदनशील इलाके में हुई है, जहां एमसीडी का अभियान हाईकोर्ट के आदेश पर चलाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से 30 से ज्यादा लोगों की पहचान की है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में कानूनी प्रक्रिया तेजी से चल रही है और कोर्ट के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें