मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

तुर्किए में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अंकारा । तुर्किए में गुरुवार को 5.6 तीव्रता के भूकंप का तेज

झटका महसूस किया गया। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी।

आपदा

प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, राजधानी अंकारा से लगभग 450 किलोमीटर पूर्व

में स्थित टोकाट प्रांत के सुलुसराय शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया,

जिससे कुछ इमारतें जमींदोज हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी के

हताहत होने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है। तीन सप्ताह पहले

शक्तिशाली भूकंप से तुर्किये-सीरिया क्षेत्र में भीषण तबाही हुई थी।

देश

की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि सोमवार का भूकंप मालत्या प्रांत के

येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। येसिलर्ट के महापौर मेहमत सिनार ने

‘हैबरटर्क टेलीविजन’ को बताया कि कस्बे में कुछ इमारतें ढह गई हैं। मालत्या

तुर्किए के उन 11 प्रांतों में शामिल था, जो 7.8 तीव्रता के भूकंप से बुरी

तरह प्रभावित हुए थे।

छह फरवरी को आए भूकंप से दक्षिणी

तुर्किए और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों में भारी तबाही हुई। भूकंप से अब

तक दोनों देशों में 48,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और तुर्किए

में 1,73,000 इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा। तुर्किए की आपदा प्रबंधन

एजेंसी एएफएडी ने कहा है कि छह जनवरी के शक्तिशाली भूकंप के बाद से क्षेत्र

में करीब 10,000 झटके आ चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें