मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

तुर्किये ने पीकेके के खिलाफ कार्रवाई करने को इराक में किए हवाई हमले, 16 आतंकी ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अंकारा,। तुर्किये ने सोमवार को प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स

पार्टी (पीकेके) को निशाना बनाते हुए उत्तरी इराक में हवाई हमले किए।

तुर्किये ने हमले में 16 पीकेके आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है।

पीकेके

1984 से तुर्किये के खिलाफ हथियार उठाकर विद्रोह कर रहा है। जिसे

तुर्किये, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा

है। वहीं तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी इराक के हाकुर्क,

मेटिना और गारा क्षेत्र में पीकेके आतंकियों को निष्प्रभावी कर दिया गया

है।

गत माह तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने

उत्तरी इराक में पीकेके लड़ाकों की मौजूदगी को लेकर इराक के कुर्दिस्तान

स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी इरबिल और बगदाद में अधिकारियों के साथ बातचीत

की थी और प्रतिबंधित समूह के खिलाफ बगदाद का समर्थन मांगा था। इसके बाद

बगदाद ने गत मार्च में समूह को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें