मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी मंगलवार को मुरादाबाद मंडल के 16 स्टेशनों की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल करेंगे शिलान्यास/उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के जनसंपर्क कार्यालय ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

मुरादाबाद। मंगलवार को मुरादाबाद रेल मंडल के कुल 9 स्टेशनों व

डीएफसी के 7 स्टेशनों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न

परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास/ उद्घाटन किया जाएगा।

उत्तर रेलवे

के मुरादाबाद रेल मंडल के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सोमवार रात्रि में

जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंडल के गति शक्ति टर्मिनल के

अंतर्गत निर्मित कृभको साइडिंग, बंथरा, जंगबहादुर गंज गुड्स शेड,जंगबहादुर

गंज तथा योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर जनऔषधि केंद्र तथा मण्डल के सात

स्टेशनों मुरादाबाद, रामपुर, चंदौसी, हरदोई, हरिद्वार, योग नगरी ऋषिकेश व

देहरादून रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल का शिलान्यास किया

जाएगा। मण्डल की दूसरी वंदे भारत ट्रेन जो देहरादून से लखनऊ के लिए (वाया

हरिद्वार , मुरादाबाद, बरेली) प्रस्थान करेगी,इस ट्रेन को प्रधानमंत्री

द्वारा वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। मण्डल के

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले सात नए स्टेशन, न्यू

बुलंदशहर, न्यू छपरावत, न्यू गुलावाठी, न्यू हापुड़, न्यू खुर्जा सिटी, न्यू

मामन, न्यू पिलखुआ का भी उद्घाटन किया जायेगा। बरेली को छोड़कर उपरोक्त सभी

स्टेशनों पर कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा

बरेली स्टेशन पर कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें