मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

पप्पू यादव ने सांसद आदर्श ग्राम योजना में पांच गांवों का किया चयन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पप्पू यादव ने सांसद आदर्श ग्राम योजना में पांच गांवों का किया चयन

पूर्णिया। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा आज "सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY)-3" के तहत, पूर्णिया जिले के पांच गांवों का चयन अगले पांच वर्षों (2024-2029) के लिए किया गया है। इस संबंध में पूर्णिया सांसद द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा गया, जिसमें चयनित गांवों को योजना में सम्मिलित करने का अनुरोध किया गया है।सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इन गांवों का चयन उनके विकास को गति देने और उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है। चयन प्रक्रिया में गांवों के विकास की संभावनाओं और उनके वर्तमान हालात को ध्यान में रखा गया।सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किए जाते हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करना है।सांसद ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इन चयनित गांवों को योजना के तहत शामिल कर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन गांवों में सरकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन हो। सांसद ने कहा, "सांसद आदर्श ग्राम योजना के माध्यम से हम ग्रामीण क्षेत्रों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। चुने गए गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।"गौरतलब है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना का शुभारंभ 2014 में किया गया था। इसके तहत प्रत्येक सांसद को अपनी संसदीय क्षेत्र से पांच गांवों का चयन करना होता है और उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं का समुचित उपयोग करना होता है। इस योजना के तहत चयनित गांवों में विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों का विवरण निम्नलिखित है:1. पोखरिया - पूर्णिया पूर्व प्रखंड2. झौआरी - बनमनखी प्रखंड3. मिर्जाबाड़ी - कसबा प्रखंड4. बनभाग - के नगर प्रखंड5. शहीदगंज - भवानीपुर प्रखंड

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें