मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

यूक्रेन से सुलह के लिए रूस संग मिलकर पीस प्लान बना रहे ट्रंप! बातचीत में आई तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूक्रेन से सुलह के लिए रूस संग मिलकर पीस प्लान बना रहे ट्रंप! बातचीत में आई तेजी

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने के लिए फिर से प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया में दावा किया गया कि ट्रंप प्रशासन यूक्रेन से युद्ध खत्म करने के लिए रूस के साथ चुपचाप एक नया पीस प्लान बना रहा है। हालांकि ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को नागवार गुजर सकती है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रंप के स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ इस पूरे मामले का नेतृत्व कर रहे हैं। विटकॉफ इस मामले में मॉस्को के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर इस हफ्ते रूस और अमेरिका के बीच बातचीत में तेजी आई है।

इस सिलसिले में बातचीत के लिए आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल और पेंटागन का एक टॉप लेवल डेलीगेशन यूक्रेन पहुंचा। अमेरिकी आर्मी के प्रवक्ता कर्नल डेव बटलर ने कहा, "यूक्रेनी अधिकारियों से मिलने और युद्ध खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा करने के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग मिशन पर पेंटागन का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन में है।

अमेरिकी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि डेलिगेशन अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर यूक्रेन पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल से राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और दूसरे सीनियर यूक्रेनी अधिकारियों के साथ युद्ध के हालात और हथियारों की जरूरतों पर चर्चा करने के साथ ही शांति की शुरुआती कोशिशों पर भी बात करने की उम्मीद थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे पहले यूएस डेलीगेशन के कीव जाने की खबर दी थी।

दूसरी ओर, टेलीग्राम पर एक पोस्ट में यूक्रेनी डिफेंस मिनिस्टर डेनिस श्म्यहाल ने लिखा कि उन्हें ड्रिस्कॉल से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने दोनों नेताओं की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की।

श्म्यहाल ने अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को मिल रहे जरूरी सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा। अमेरिकी डेलिगेशन ने पार्टनर्स को डिफेंस इनोवेशन के क्षेत्र में हमारे डेवलपमेंट्स के बारे में बताया और \जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुए ऐतिहासिक डिफेंस एग्रीमेंट्स को लागू करने के अगले कदमों पर फोकस किया।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें