मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रंप ने बयां किया भारत और रूस को खोने का दर्द, चीन पर साधा निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने चीन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है और अपना दर्द बयां किया है।

ट्रंप ने ट्रूथ पर अपने पोस्ट में लिखा, “ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, अंधेरे चीन के हाथों खो दिया है। मैं उन्हें एक लंबा और समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।”

उनके इस बयान को अमेरिकी विदेश नीति और वैश्विक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रंप पहले भी चीन की नीतियों और उसके बढ़ते प्रभाव को लेकर कई बार आलोचना कर चुके हैं।

वहीं, भारत और रूस के बीच लगातार बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को भी इस संदर्भ में देखा जा रहा है।

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, रूस और उत्तर कोरिया को लेकर तीखा हमला बोला था। ट्रंप ने बीजिंग में आयोजित एक भव्य सैन्य परेड पर सवाल उठाते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को अमेरिका के खिलाफ “साजिश रचने वाला” करार दिया।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चीन, रूस और उत्तर कोरिया मिलकर अमेरिका के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या चीन उन अमेरिकी सैनिकों को याद करेगा, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी कब्जे से उसे मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई थी।

इसी सिलसिले में ट्रंप ने भारत और रूस को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हवाले खो दिया है। उन्हें लंबा और समृद्ध भविष्य मुबारक हो।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें