मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में चालक और सह-चालक जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में चालक और सह-चालक जख्मी

भागलपुर। भागलपुर खगड़िया मुख्य मार्ग पर भवानीपुर-पसराहा सीमा क्षेत्र के समीप सोमवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक और सह चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पसराहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद ट्रक में फंसे चालक और सहचालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गम्भीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि बांका जिला के सह चालक अंकज कुमार झारखंड से ट्रक में गिट्टी लोड कर खगड़िया जा रहे थे। इसी बीच भागलपुर- खगड़िया के समीप चालकों के द्वारा संतुलन खो देने के कारण दोनों ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। गम्भीर रूप से जख्मी एक ट्रक चालक मनीष कुमार को भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें