मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में एनएच-33 पर चावल लदे ट्रक ने चार बच्चियों को रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामगढ़ में एनएच-33 पर चावल लदे ट्रक ने चार बच्चियों को रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर

रामगढ़,।रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक बार फिर एक अनियंत्रित ट्रक ने कहर बरपाया है। महाअष्टमी के दिन महामाया दरबार में पूजा करने जा रही चार बच्चियों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है। एक अन्य की हालत भी नाजुक बनी हुई है। यह घटना गुरुवार को पटेल चौक, मुर्रामकला गांव के समीप हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया है। जानकारी के अनुसार मुर्रामकला गांव की ही कुछ बच्चियां महाअष्टमी के दिन पूजा करने के लिए घर से निकली थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चढ़ने के दौरान ही तेज गति से आ रहे चावल लदा ट्रक (यूपी 44 एटी 2365) उन लोगों पर ही पलट गया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही एक बच्ची मनीषा कुमारी की मौत हो गई। दो अन्य बच्चियों की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। सभी बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच की है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह रॉबिन होटल के पास एक टेलर ने एक युवक को रौंद दिया था। उस हादसे के बाद सड़क पूरी तरीके से जाम थी। पुलिस जाम हटवा रही थी। इसी दौरान रांची की तरफ से आ रहे ट्रक का चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल हो गया। घाटी से उतरते ही उसकी रफ्तार इतनी तेज हो गई कि ड्राइवर का नियंत्रण ही उसपर नहीं रहा। मुर्रामकला गांव के समीप एनएचएआई का सर्विस रोड है। उस रोड से मुख्य सड़क पर चढ़ रही बच्चियों के ऊपर अनियंत्रित ट्रक पलट गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें