मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर: ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में बाईक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, पति गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंदौर,

शहर के राऊ-तेजाजी नगर में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा

हो गया। यहां ओवर टेक करने के चक्कर में एक ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईक सवार मां- बेटी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर

रूप से घायल हो गया। मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल

भेजा गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल पति का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

जानकारी

अनुसार घटना तेजाजीनगर थाना क्षेत्र स्थित सेज यूनिवर्सिटी के पास की है।

बेकरी व्यवसायी करणसिंह अपनी बाईक पर पत्नी छाया और बेटी दिव्यांशी को

बैठाकर ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए थे। वे राऊ गोल चौराहा से तेजाजीनगर

होकर खंडवा रोड़ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए ट्रक ने करणसिंह की

बाइक को ओवर टेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि

करण बाइक सहित दूर जाकर गिरे। छाया और दिव्यांशी भी दूर गिरी। हादसे में

मां-बेटी को मौत मौके पर ही हो गई। जबकि करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों के शवों को

एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि करणसिंह करणी सेना के पदाधिकारी जितेंद्रसिंह चौहान के

रिश्तेदार है। सूचना मिलते ही करणी सेना और राजपूत समाज के कई लोग अस्पताल

पहुंचे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें