मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक रिवर्स लेते समय पेड़ में फंसा खलासी, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक रिवर्स लेते समय पेड़ में फंसा खलासी, मौत

पाली। सदर थाना इलाके में मंडिया रोड शंकर नगर से पुनायता की तरफ जाने वाले रास्ते पर में कपड़ों की गांठों से भरे एक ट्रक को रिवर्स लेते समय 55 साल का खलासी ट्रक के केबिन से मुंह बाहर निकालकर ड्राइवर को रास्ता बता रहा था। इस दौरान कंडक्टर का सिर पेड़ से टकराकर दो बड़ी टहनियों में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लोग एकत्रित हुए तो ड्राइवर ने ट्रक दौड़ा दिया। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर ट्रक से शव नीचे गिर गशा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू की।सदर थाने के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को सूचना मिली कि पाली शहर के मंडिया रोड शंकर नगर से पुनायता की तरफ जाने वाले रास्ते पर शव पड़ा है। जिसके सिर पर चोट लगी हुई थी। लोगों ने बताया कि पुनायता औद्योगिक क्षेत्र में मेघा टाउनशिप के पास ड्राइवर ट्रक को रिवर्स ले रहा था और 55 वर्षीय कन्नौज निवासी खलासी सुभाष पुत्र सीयाराम ट्रक के केबिन से सिर बाहर निकाल उसे रास्ता बता रहा था। इस दौरान सड़क किनारे खड़े पेड़ से खलासी का सिर टकरा गया ओर पेड़ की दो बड़ी टहनियों में उसका सिर फंस गया। यह देख आस-पास के लोग चिल्लाए। जिससे ट्रक ड्राइवर घबरा गया और ट्रक को दौड़ा दिया। इस दौरान घटना स्थल से करीब एक किमी दूर शंकर नगर से पुनायता की तरफ जाने वाले रास्ते पर खलासी का शव सड़क पर गिर गया। उसके बाद भी ड्राइवर रूका नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें