मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर

बाड़मेर। जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां नेशनल हाईवे-25 पर बच्चों को स्कूल ले जा रही बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बस को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।हादसा बायतु पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ।घटना के बाद मौके पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की बस में कुल 36 बच्चे सवार थे। बस बच्चों को घरों से लेकर स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।टक्कर के बाद बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई बच्चे अंदर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से बस का हिस्सा तोड़ा गया।स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बायतु अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बालोतरा के नाहटा अस्पताल रेफर किया गया। बाकी बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।पुलिस के अनुसार घायल बच्चों को सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के दांत टूटने और फ्रैक्चर होने की भी जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।ट्रक में गुड़ भरा हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं परिजनों में भी बच्चों की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें