मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

हाइड्रा में टोचन दुग्ध वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और उप चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाइड्रा में टोचन दुग्ध वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और उप चालक की मौत

पूर्वी चंपारण। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर बंगरा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक हाइड्रा में टोचन दूध वैन में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें हाइड्रा के चालक और उप चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई गई है।इस संबंध में बताया जाता है कि हाइड्रा बेलवा चौक से एक क्षतिग्रस्त दुग्ध वैन को टोचन कर पीपराकोठी की ओर जा रही थी। इस बीच बंगरा चौक के नज़दीक टोचन में गड़बड़ी हो गई, जिसे हाइड्रा का चालक व उप चालक ठीक कर रहे थे। इस बीच डुमरियाघाट के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने हाइड्रा में टोचन दुग्ध वैन में पीछे से टक्कर मार दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइड्रा में टकराने के बाद ट्रक असन्तुलित होकर सड़क किनारे स्थित सोनू पांडे व ब्रिज मोहन साह के फुस के घर में घुस गई। यह संयोग ही था कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। बताया गया है कि मृत चालक पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी 45 वर्षीय पृथ्वी राज और उप चालक पीपरा कोठी निवासी 25 वर्षीय इरबाज है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय और अपर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें