मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली हिंसा मामले में तृणमूल नेता शिबू हाजरा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। संदेशखाली में हिंसा के आरोपित तृणमूल नेता शिवप्रसाद उर्फ शिबू हाजरा को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि मुख्य आरोपित और ईडी अधिकारियों पर हमले का मास्टरमाइंड शेख शाहजहां अभी भी फरार है। इसके पहले पुलिस ने एक और आरोपित तृणमूल नेता उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया था। स्थानीय महिलाओं ने इन्हीं तीन नेताओं और उनके गुर्गों पर सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट और जमीन कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। आज ही पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि इन नेताओं के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं भी लगाई गई हैं, जो गैर जमानती हैं। इन नेताओं के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला भी दर्ज है।

बशीरहाट पुलिस जिला अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान ने बताया, "शिवप्रसाद को नजात पुलिस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसे कल (रविवार) अदालत में पेश किया जाएगा।”

हालांकि स्थानीय लोग शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।

उल्लेखनीय यह है कि संदेशखाली हिंसा को लेकर राज्यपाल मौके पर जा चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भी इलाके में जाकर लोगों से बात की है लेकिन पुलिस ने भाजपा, कांग्रेस और माकपा के प्रतिनिधियों को मौके पर नहीं जाने दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें