मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में झीरम के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। झीरम हमले की 11वीं बरसी पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय

राजीव भवन में शनिवार को झीरम के शहीदों के लिये श्रद्धांजलि कार्यक्रम का

आयोजन किया गया। जहां झीरम के शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो

मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।

इस अवसर पर झीरम के शहीदों

को याद करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस

झीरम के शहीदों की ऋणी है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के

लिये अपने प्राणों का बलिदान किया। कांग्रेस शहीदों के परिजनों का भी

अभिनंदन करता है। हर कांग्रेसी शहीदों के परिवारों का ऋणी है। झीरम घटना की

सच्चाई आज भी सामने नहीं आई है। आज भी छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को घोर नक्सल इलाके में ही क्यों

हटाया गया था? झीरम नरसंहार भाजपा के लिए उसकी तत्कालीन सरकार द्वारा की गई

चूक मात्र हो सकती है तथा उसकी तत्कालीन सरकार द्वारा किया गया एक

षड्यंत्र मात्र हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए झीरम

वह घाव है जो कभी नहीं भर सकता। यह घटना देश के लोकतंत्र के माथे पर लगा वह

कलंक है जो कभी नहीं मिट सकता। कांग्रेस ने झीरम में अपने नेताओं की पूरी

पीढ़ी को खोया है। कांग्रेस पार्टी झीरम के षड्यंत्र को उजागर होने का पूरा

प्रयास करेगी। इस षड्यंत्र को उजागर होने में कितनी भी बाधायें पैदा की जाए

कांग्रेस उनका डट कर मुकाबला करेगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद

कांग्रेस सरकार ने झीरम हमले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया था लेकिन

भाजपा की केंद्र सरकार एनआईए से झीरम की फाइल एसआईटी को नहीं देने दिया।

जैसे ही झीरम घाटी कांड की जांच की बात आती है पता नहीं क्यों भाजपा के

बड़े-बड़े नेता घबराने लगते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में सांसद फूलोदेवी

नेताम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक इन्द्रसाह मंडावी,

विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष संतकुमार नेताम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र

तिवारी, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, स्वरूपचंद जैन, प्रभारी महामंत्री

मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महापौर

एजाज ढेबर, वार रूम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, सभापति प्रमोद दुबे,

महामंत्री सुबोध हरितवाल, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, पंकज

शर्मा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, जिला अध्यक्ष उद्यो वर्मा, शिव सिंह ठाकुर,

रोशन सिंह सहित कई कांग्रेस के नेतागण उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें