मप्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि - संगीतकार रवींद्र जैन की जयंती पर किया नमन
भोपाल,
28 फरवरी । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को देश के प्रथम
राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
साथ ही उन्होंने संगीत के सुविख्यात संगीतकार रवींद्र जैन की जयंती पर भी
नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल
मीडिया पर लिखा कि "संविधान सभा के अध्यक्ष, देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत
रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आपके स्वभाव की माधुर्यता, चरित्र की विशालता एवं त्याग के गुण
भारतवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"
मुख्यमंत्री
ने रवींद्र जैन को याद करते हुए लिखा कि "सुप्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में
मधुर संगीत देने वाले, कर्णप्रिय भक्ति संगीत के सुविख्यात संगीतकार
रवींद्र जैन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। भारतीय शास्त्रीय व
लोक संगीत पर आधारित आपके संगीत ने देशवासियों के ह्रदय में अमिट स्मृतियों
का सृजन किया है।"





