मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दारा सिंह की पुण्यतिथि पर की श्रद्धाजंलि अर्पित
भोपाल, । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को
रुस्तम-ए-हिन्द से सम्मानित एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दारा सिंह की
पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने
सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि " लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'रामायण' में
हनुमानजी की भूमिका के माध्यम से आमजन के हृदय में अमिट स्थान बना लेने
वाले, रुस्तम-ए-हिन्द, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय दारा सिंह जी की
पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आप हनुमान जी की विशिष्ट
भूमिका के साथ-साथ कुश्ती में अपराजेय चैंपियन के रूप में सदैव हम सबकी
स्मृतियों में जीवित रहेंगे।"





