मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर-जैसलमेर रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन मालगाड़ी का ट्रायल सफल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जोधपुर-जैसलमेर रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन मालगाड़ी का ट्रायल सफल

जैसलमेर। जैसलमेर-जोधपुर व लालगढ़-फलोदी तक रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर लिया गया है। जिसके बाद जोधपुर-जैसलमेर रेल लाइन पर पहले चरण के तहत जोधपुर से शैतान सिंह नगर तक इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ी का ट्रायल किया गया।सफल ट्रायल के बाद अब आगामी दिनों में सोनू-थईयात हमीरा स्टेशन तक का भी मालगाड़ी का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से सवारियों से भरी ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।डीआरएम, जोधपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर से शैतानसिंह नगर रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ी का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। अब चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।जोधपुर-जैसलमेर रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक लाइनें बिछाई जाने के बाद पहली बार जोधपुर से 42 वैगन की 3 हजार 825 टन वजन से लदी मालगाड़ी लेकर 5.10 बजे रवाना हुआ इंजन मारवाड़ मथानिया -तिंवरी-ओसियां- भीकमकोर होते हुए रात 8.25 बजे शैतानसिंह नगर पहुंच गया।जल्द ही जैसलमेर से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगीरेलवे इलेक्ट्रिक नेटवर्क के तहत जैसलमेर से फलोदी होते हुए जोधपुर तक 291 किलाेमीटर व फलोदी से लालगढ़ तक 158 किलाेमीटर तक ट्रैक का विद्युतीकरण हो चुका है। जैसलमेर से जोधपुर तक करीब 4 हजार 947 पोल व फलोदी से लालगढ़ तक 2 हजार 686 पोल लगाकर तारों का जाल बिछाया गया है।सीआरएस निरीक्षण के बाद रेलवे मालगाड़ी के अलावा सामान्य ट्रेनों को चलाने की भी हरी झंडी दे देगा। जिससे जल्द ही जल्द ही जैसलमेर से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें