मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

कारगिल विजय दिवस पर जयपुर सैन्य स्टेशन में पौधरोपण अभियान का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । पर्यावरण संरक्षण की एक महत्वपूर्ण पहल और कारगिल युद्ध

के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सप्त शक्ति कमान ने जयपुर सैन्य

स्टेशन में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया।

जन सम्पर्क अधिकारी सैन्य

कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने सभी रैंकों, परिवारों और बच्चों के साथ

कमान के विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर इसी तरह के बड़े पैमाने पर पौधरोपण

अभियान की शुरुआत करते हुए पौधे लगाए। इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति के

संरक्षण और पोषण के लिए हजारों पेड़ लगाना है। सप्त शक्ति कमान देश की पहल

"एक पेड़ मां के नाम" में शामिल होकर प्रकृति के हरित आवरण में योगदान देने

के लिए दृढ़ संकल्प है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के लिए

भारतीय सेना की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पहल कारगिल युद्ध में सैनिकों

के बलिदान, बहादुरी और जीत के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें