मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष जोशी और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने किया वृक्षारोपण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर

, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी

प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश सह प्रभारी विजया

राहटकर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना देते हुए प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि

वर्तमान समय में वृक्षारोपण अति आवश्यक है। वृक्ष मनुष्य के जीवन का आधार

है, ऐसे में वृक्षारोपण को हमें सतत रूप से आगे बढ़ाते रहना चाहिए।

भाजपा

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी कहा कि प्रकृति की जरूरत को समझते हुए हम सभी को

अपने जीवन के विशेष दिनों पर वृक्ष लगाने की शुरूआत करनी चाहिए। फिर चाहे

जन्म दिन हो, या फिर शादी की सालगिरह या अन्य शुभ अवसर, हमें एक पेड़ लगाकर

उसकी सार संभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी

ने गुलमोहर, करंज, अमरूद, इमली जैसे फलदार और छायादार वृक्ष लगाए। इस दौरान

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा,

प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रदेश

मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, पूजा कपिल

मिश्रा, लक्ष्मीकांत पारीक, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक,

भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, भाजपा मीडिया कार्यालय प्रभारी

चंपालाल रामावत सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें