मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

तेज आंधी में घर पर पेड़ गिरा, महिला की मौत, दो बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज आंधी में घर पर पेड़ गिरा, महिला की मौत, दो बच्चे घायल

किशनगंज। जिले के बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 16 स्थित सताल इस्तमरार गांव में शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया।आंधी के दौरान घर के समीप स्थित एक आम का पेड़ टूटकर मकान पर गिर गया, जिससे घर में सो रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। मृतका की पहचान सताल इस्तमरार निवासी तालु तुड्डू की पत्नी फूलमनी पवरडिया लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक तेज आंधी के साथ पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेज दिया है। वहीं, घायल दोनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जाता है कि दोनों बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है।मृतका के पति ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन करने के बाद पूरा परिवार सो गया था। इसी दौरान तेज आंधी आई और घर के पास खड़ा आम का पेड़ टूटकर घर पर गिर पड़ा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें