मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने एनआईए के पुलिस उपाधीक्षक व दो एजेंटों को घूस लेते गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मिलकर एनआईए के ही एक अधिकारी और उनके दो एजेंटों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अधिकारी अजय प्रताप सिंह एनआईए के पटना शाखा में पुलिस उपाधीक्षक है। उसके खिलाफ घूसखोरी की शिकायतें मिली थी। सीबीआई ने शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। जिसके मुताबिक रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए पटना शाखा के पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इसकी जांच की और शिकायत सही पाने पर एनआईए के साथ मिल कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह और उसके दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई व एनआईए की टीम ने उसे शिकायतकर्ता रॉकी यादव से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते वक्त गिरफ्तार किया।उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही रॉकी यादव की कंपनी और उसके ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की थी। इस दौरान यहां से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद हुई थी। इस मामले के जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह थे। इसी मामले में वे अपने एजेंट के माध्यम से घूस ले रहे थे, जिसकी शिकायत रॉकी यादव ने सीबीआई से की। शिकायतकर्ता राॅकी यादव जनता जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें