मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय ने किया मतदान का संकल्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय ने किया मतदान का संकल्प

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के निर्वाचन कार्यालय ने पांच फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर ट्रांसजेंडर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामगढ़ जहांगीरपुरी, विधानसभा क्षेत्र 04 आदर्श नगर, जिला उत्तर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया।उत्तरी जिला निर्वाचन अधिकारी यश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है और सभी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने शपथ ली कि वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और आम जनता को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे पांच फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें