मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने कहा चोरों को चैन से नही सोने दूंगा, खाली कर दूंगा खजाना, चुनौती से टकराना जानता है मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री ने कहा चोरों को चैन से नही सोने दूंगा, खाली कर दूंगा खजाना,

चुनौती से टकराना जानता है मोदी

आतंक हो या नक्सलवाद ,मोदी सरकार तीसरे कार्यकाल में करेगी बहुत बड़ा प्रहार

रांची/गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखण्ड अंतर्गत पेशम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में नक्सली सिर उठाते थे। भाजपा की सरकार ने नक्सलियों को ठिकाने लगा दिया। आतंकवाद हो या नक्सलवाद मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में इन पर बहुत बड़ा प्रहार करने का संकल्प ले चुका है। मोदी झारखंड को फिर से नक्सलवाद का गढ़ नहीं बनने देगा। मैं नौजवानों की जिंदगी तबाह नहीं होने दूंगा। मांओं की कोख सूनी नहीं होगी। पूरा आदिवासी बेल्ट खून खराबे से मुक्त होगा। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका। इस आग में वामपंथियों ने भी अपनी रोटियां सेकीं। मोदी ने कहा कि झारखंड के नेता नोटों के पहाड़ उगा रहे हैं। अफसर और नौकरों के यहां से पैसे निकल रहे हैं। ये जो भी करते हैं शाही परिवार के इशारे पर। ये पैसा मंत्रियों के यहां पहुंच रहा हूं। ये तो शुरुआत है। मैं आगे और खजाने खोजने वाला हूं। चोरों को चैन से सोने नहीं दूंगा। नींद भी उड़ा दूंगा और खजाने खाली कर दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं देश हित में काम कर रहा हूं तो झामुमो-कांग्रेस वाले डरे हुए हैं। इंडी गठबंधन के नेता ने मुझे गोली मारने की बात कही थी। ये जो गोली मारने के सपने देख रहे हैं, जरा यहां आइए ये नजारा देखिए। गोली मारने वालों ये भीड़ मेरी सुरक्षा कवच है। मोदी ने कहा मैं सीधे काशी से आपके बीच आ रहा हूं। मुझे आने में विलंब हुआ, आप सब मुझे क्षमा करें। मुझे बताया गया कि आपमें से बहुत लोग सुबह साढ़े आठ बजे ही आकर बैठ गये थे। मैं काशी से भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर आया हूं। नामांकन दाखिल करने के बाद यह मेरी पहली जनसभा है। मैं देख रहा हूं कि काशी हो या कोडरमा या गिरिडीह एक ही बात ही गूंज रही है, फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी को चुनौतियों को टालना नहीं, बल्कि उससे टकराना आता है। जब फौलादी हौसला हो तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी चरण चूमने लग जाती है। उन्होंने कहा कि जब देश में मजबूत सरकार होती है तो वो सबसे पहले देश का हित देखती है। देश के लोगों का हित देखती है लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है तो वो देश को भी कमजोर कर देती है। ऐसी कमजोर सरकार कभी भी देशवासियों का भला नहीं कर सकती। मैं देशवासियों से कहूंगा कि आपने जितना सुना है, झुमरी तिलैया उससे ज्यादा सुंदर है। मोदी ने कहा कि काशी के लिए मैं प्रधानमंत्री नहीं, सांसद हूं। कोडरमा और गिरिडीह वालों को भी यही समझकर वोट डालना है। मोदी ही आपका सांसद है। मोदी ही आपका प्रधानमंत्री है। कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी दोनों को आप भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजियेगा। आपका एक-एक वोट देश में तीसरी बार मोदी की मजबूत सरकार बनायेगा। दिलीप कुमार वर्मा को भी गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जिताना है। मोदी ने कहा कि श्रीनगर में सोमवार को उत्साह के साथ हुए मतदान का शानदार दृश्य रहा है। धारा 370 हटने के बाद हुए चुनाव में इतना भारी मतदान रोचक है। यह भारतीय लोकतंत्र की बड़ी घटना है। यह दिखाता है कि मोदी के काम की दिशा और प्रयास सही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने की भी बात कांग्रेस और इसके सहयोगी करते हैं। पांच सौ सालों बाद रामलला मंदिर में विराजे। सबको खुशी हुई लेकिन कांग्रेस को नहीं। ये मंदिर को लेकर शर्मनाक बयान देते हैं। राम को फिर से टेंट में लाने की बात करते हैं। मंदिर में ताला लगाने की बात करते हैं। झारखंड में भी हमारे आराध्य की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। जेहादी मानसिकता वाले हमले कर रहे लेकिन सरकार आंखें मूंदकर समर्थन दे रही है। ये तुष्टीकरण की राजनीति है। इन्हें एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए। जनसभा में उपस्थित लोग तरह-तरह की पेंटिंग्स बनाकर लाये थे, जिसे प्रधानमंत्री को दिखाने के लिए वे हाथों में लिये खड़े थे। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी की नजर एक बच्चे पर गयी, जो हाथ में तस्वीर लिए खड़ा था। उसने खुद से वह तस्वीर बनायी थी। प्रधानमंत्री ने मंच से तुरंत उस बच्चे को कहा कि बेटा आप बैठ जाओ, थक जाओगे। आपने जो तस्वीर बनाकर लायी है, उसपर मेरी नजर चली गयी है। मैं वह तस्वीर ले लूंगा। उन्होंने तुरंत एसपीजी की टीम को आदेश दिया कि आप बच्चे से उसकी बनायी पेटिंग को ले लीजिये। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्चे से कहा कि आप अपना नाम और पता उस तस्वीर के पीछे जरूर लिखना।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें