मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

तीन हाई कोर्ट के जजों का ट्रांसफर और दो हाई कोर्ट के 13 एडिशनल जजों को नियुक्त करने की सिफारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 फरवरी को हुई बैठक में तीन हाई कोर्ट के जजों का ट्रांसफर और दो हाई कोर्ट के 13 एडिशनल जजों को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस सुजय पॉल को तेलंगाना हाई कोर्ट, कलकत्ता हाई कोर्ट की जज जस्टिस मौसमी भट्टाचार्या को तेलंगाना और केरल हाई कोर्ट की जज जस्टिस अनु शिवरामन को कर्नाटक हाई कोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के तीन एडिशनल जजों जस्टिस बोपन्ना वराहा लक्ष्मी नरसिम्हा चक्रवर्ती, जस्टिस टीएम राव और जस्टिस दुप्पला वेंकट रमना को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के दस एडिशनल जजों जस्टिस कुलदीप तिवारी, जस्टिस गुरबीर सिंह, जस्टिस दीपक गुप्ता, जस्टिस अमरजोत भट्टी, जस्टिस रितु टैगोर, जस्टिस मनीषा बत्रा, जस्टिस हरप्रीत कौर जीवन, जस्टिस सुखविंदर कौर, जस्टिस संजीव बेरी और जस्टिस विक्रम अग्रवाल को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें