मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

61 हजार लाभुकों के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
61 हजार लाभुकों के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर

भागलपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को भागलपुर जिले की हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। योजना के अंतर्गत जिले की 61 हजार महिला लाभुकों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले में अब तक 4 लाख 97 हजार महिला लाभुकों के खातों में इस योजना की राशि भेजी जा चुकी है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ना उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। राशि मिलने के बाद महिला लाभुकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लाभुक महिलाओं ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया।महिलाओं का कहना है कि सरकार की इस पहल से समाज में उनकी पहचान मजबूत हुई है और वे अब आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। महिला लाभुकों ने यह भी बताया कि इस सहायता राशि से वे स्वरोजगार शुरू करने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है‌।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें