मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर महिला की मौत, पति घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर महिला की मौत, पति घायल

भागलपुर। जिले के सबौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पति-पत्नी ट्रेन से गिर गए।इस घटना में पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पति घायल हैं। मृतका की पहचान कालूचक विसपुरिया खरीक की रहने वाली रुणा कुमारी (50) और घायल पति नीरो यादव के तौर पर हुआ है।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पीरपैंती जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों सबौर स्टेशन पहुंचे और पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से रुणा कुमारी ट्रेन के नीचे गिर गईं।मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल पति नीरो यादव को संभाला।मृतका के शव को कब्जे में लेकर मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें