मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव को लेकर आईपीएस अधिकारियों की शुरू हुई ट्रेनिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव को लेकर आईपीएस अधिकारियों की शुरू हुई ट्रेनिंग

लोकसभा चुनाव को लेकर आईपीएस अधिकारियों की शुरू हुई ट्रेनिंग

रांची: आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को राज्य के सभी रेंज आईजी, डीआइजी, एसएसपी/एसपी और डीएसपी को भी लोकसभा चुनाव को लेकर नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस को कई तरह की तैयारी करनी है जैसे पुलिस सुरक्षा बलों की तैनाती, नकल अभियान, बूथ प्रबंधन के साथ-साथ प्रधान मंत्री सहित विभिन्न स्टार प्रचारकों की सुरक्षा की जिम्मेवारी है। ऐसे में जरूरी है कि झारखंड के सभी रेंज आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के पुलिस कप्तान चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों से पूरी तरह अवगत रहें। यही वजह है कि रांची के जैप वन ऑडिटोरियम में आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ डीएसपी को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर के साथ-साथ जिन आईपीएस अधिकारियो को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने की जानकारी दी गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, खासकर नक्सली इलाकों में मतदान कैसे कराया जाये, पिछले दिनों चुनाव के दौरान किस तरह की गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। किन इलाकों में कौन से नक्सली ग्रुप सक्रिय हैं और उनसे कैसे निपटना है, चुनाव आयोग ने इस संबंध में निर्देश दिये हैं। उक्त बातें झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी अमोल होमकर ने प्रशिक्षण सत्र में पुलिस अधिकारियों को विस्तार से बतायी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें