मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दरभंगा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 04068 बेपटरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दरभंगा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 04068  बेपटरी

पटना। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नरकाटियागंज के हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास बीती मध्य रात्रि दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पेशल ट्रेन 04068 बेपटरी हो गई। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।बताया गया है कि यार्ड परिसर में इंजन के पीछे की एक बोगी डिरेल हुई। अचानक झटका लगने से घबराये यात्री अपनी-अपनी सीट से उठ गए। कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रेन चार घंटे तक हरिनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।सूचना पर पहुंची एआरटी की टीम ने बेपटरी बोगी को अलग किया। इसके बाद आज तड़के 3ः55 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर रितेश कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन सामान्य बोगी के बेपटरी होने से अचानक रुक गई। गति तेज नहीं होने की वजह से कोई अनहोनी नहीं घटी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें