मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में हादसा, महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में हादसा, महिला की मौत

सुपौल। राघोपुर रेलवे स्टेशन पर दरभंगा से फारबिसगंज जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया।इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार की रात करीब 11 बजे राघोपुर रेलवे स्टेशन पर हुई। जानकारी के अनुसार, दरभंगा से फारबिसगंज जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी संख्या 75217 जैसे ही राघोपुर स्टेशन पर रुकी, यात्री उसमें सवार होने लगे। इसी बीच 41 वर्षीय सुनीता देवी भी ट्रेन पर चढ़ने लिए आगे बढ़ीं उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और उक्त महिला का पैर फिसल गया।उक्त महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन की बीच गिर गई जिससे उसका एक पैर और एक हाथ कट गया। आनन फानन में उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। मृतिका की पहचान राघोपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर सायत की रहने वाली सुनीता देवी के रूप में हुई है, जो हरिलाल पासवान की पुत्री थीं। बताया जा रहा है कि सुनीता देवी मंगलवार की रात अपने मायके से मनिहारी घाट गंगा स्नान के लिए रवाना होने वाली थीं। इसी सिलसिले में वह ट्रेन पकड़ने राघोपुर स्टेशन पहुँची थीं।"प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुनीता देवी जैसे ही ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने का प्रयास करने लगीं, ठीक उसी समय ट्रेन स्टेशन से खुल गई। रफ्तार पकड़ती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पैर फिसलने के कारण प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आ गईं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें