मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) भारतमाला हाईवे पर ट्रेलर ने 8 लोगों को रौंदा, चार लोगों की माैत, चार घायलों की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
(अपडेट) भारतमाला हाईवे पर ट्रेलर ने 8 लोगों को रौंदा, चार लोगों की माैत, चार घायलों की हालत गंभीर

बीकानेर,। जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में भारतमाला हाईवे पर देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए।पुलिस के अनुसार इस हादसे में घायल इंद्र सिंह ने बताया कि वे गांधीनगर की तरफ से आ रहे थे। हाईवे पर एक ऑटो पलटा हुआ था। ऑटो वाले ने लाइट दी तो वे रुक गये। वे ऑटो को उठाने का प्रयास कर रहे थे, तभी स्पीड में आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो से तीन गाड़ियां और खड़ी थीं, जो चपेट में आ गईं। वे उछलकर डिवाइडर के तरफ गिरे, जिससे बच गये, नहीं तो ट्रेलर उनके ऊपर आ जाता। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट निवासी लूणासर (चूरू), सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा निवासी बादडिया (चूरू), सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर (बीकानेर) और राजेश पुत्र पूरणमल जांगिड़ निवासी झीनी (झुंझुनूं) हैं।हादसे में घायल चार लोगों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। घायल जोधपुर के सालावास निवासी इंद्र सिंह, चूरू के राजलवाड़ा निवासी ताराचंद, बादडिया निवासी परमेश्वर और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें