मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

पानी पिला रहे टैंकर से टकराया ट्रेलर, केबिन में आग से चालक की जिंदा जलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। बिलाड़ा में सीमेंट से भरा ट्रेलर टैंकर से टकरा गया।

हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई। केबिन में आग लगने से ट्रेलर चालक जिंदा

जल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर

ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

हादसा सुबह 9: 30 बजे के

करीब हुआ। चितौड़गढ़ से सीमेंट भरकर ट्रेलर जोधपुर जा रहा था। बिलाडा थाना

क्षेत्र के पिचियाक के पास उसकी सड़क पर खड़े टैंकर से टक्कर हो गई। इसके

चलते ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस

गया और अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से चालक को बचाने का भी मौका नहीं मिला।

थाना

अधिकारी मूल सिंह भाटी ने बताया कि हादसा सुबह 9:15 के करीब हुआ। सीमेंट

से भरा ट्रेलर सड़क पर खड़े टैंकर से पीछे से जा टकराया। टैंकर नेशनल हाईवे

पर हाईवे किनारे और डिवाइडर के बीच लगे पौधों को पानी पिला रहा था। इस

दौरान पीछे से ट्रेलर जाकर टकरा गया। इसके चलते केबिन में आग लग गई और चालक

फंस गया। जिंदा जलने से चालक की मौत हो गई। फिलहाल चालक की शिनाख्त के

प्रयास जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रेलर में

लगी आग पर काबू पाया। वहीं वाहनों को हाईवे से दूर करवाया जा रहा है। हादसे

के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद

से आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें