मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, आग लगने से मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, आग लगने से मची अफरा-तफरी

जबलपुर : मध्‍य प्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। खजरी खिरिया बाईपास पर तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा हाईवा अनियंत्रित होकर आगे चल रही स्कूटी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी हाईवा के नीचे फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर घर्षण के कारण चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में स्कूटी के साथ हाईवा के निचले हिस्से में आग भड़क उठी। इसी दौरान बाईपास से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को वाहन के नीचे से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया और हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान और हादसे के अन्य पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है।

हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें