मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत

कटिहार। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजीतपुर बाईपास के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक आपस में चचेरे भाई थे और एक ही परिवार के थे।मृतकों की पहचान नितेश कुमार उरांव, राजीव कुमार और राहुल के रूप में हुई है, जो मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर गांव के रहने वाले थे। ट्रक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का था और गलत दिशा से आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।परिजनों ने बताया कि राहुल घटना वाले दिन ही गुजरात से घर लौटा था और अपने दोनों भाइयों को कटिहार स्टेशन छोड़ने जा रहा था, जहां से वे मजदूरी के लिए बाहर जाने वाले थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के गलत दिशा से आने की बात सामने आई है। टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें