मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती, सड़क किनारे ठेला-खोमचा जब्त करने का आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती, सड़क किनारे ठेला-खोमचा जब्त करने का आदेश

भागलपुर। शहरी क्षेत्र की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई।बैठक में डीएम ने ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार को यातायात में तैनात पुलिस बल को बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति के बाद अच्छी तरह ब्रीफिंग की जाए ताकि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार दिखे। बैठक में यह भी बताया गया कि सड़क किनारे लगने वाले ठेला-खोमचा और अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है। इस पर डीएम ने सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से लगने वाले ठेला-खोमचा को जब्त करने के सख्त निर्देश दिए।निर्देश के बाद शनिवार को ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार वरीय पदाधिकारी के आदेश पर दल-बल के साथ स्टेशन चौक पहुंचे और जहां-तहां खड़े रिक्शा, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को फटकार लगाई। इसके बाद ट्रैफिक डीएसपी ने एम.पी. द्विवेदी रोड में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें