मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम रेवंत रेड्डी के काफिले के लिए नहीं रोका गया ट्रैफिक, आम वाहनों के बीच हुआ सफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम रेवंत रेड्डी के काफिले के लिए नहीं रोका गया ट्रैफिक, आम वाहनों के बीच हुआ सफर

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के काफिले ने गुरुवार को हैदराबाद में सामान्य ट्रैफिक के बीच सफर किया। यह फैसला मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों को दिए गए उस निर्देश के बाद लागू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके काफिले की आवाजाही के दौरान आम लोगों को रोका न जाए।

नई दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से जुबली हिल्स स्थित उनके आवास तक सामान्य यातायात के बीच पहुंचा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को पूरी तरह रोकने के बजाय एक लेन में आवाजाही जारी रखी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वीआईपी मूवमेंट के नाम पर लोगों को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि उनके काफिले की वजह से लोगों को लंबे समय तक सड़कों पर इंतजार नहीं करना चाहिए।

इस संबंध में तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि राज्यभर में मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के काफिलों के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

बताया गया कि बुधवार को दिल्ली रवाना होते समय एयरपोर्ट के पास भारी ट्रैफिक जाम देखकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि काफिले की व्यवस्था के कारण सामान्य यातायात बाधित न हो।

डीजीपी कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए और ट्रैफिक प्रबंधन इस तरह किया जाए जिससे जनता को कम से कम परेशानी हो।

उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद डीजीपी आनंद ने राज्य के सभी कमिश्नरेट्स के लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें