मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में पहली तेज बरसात से यातायात व्यवस्था चरमराई,

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात से हो रही

बारिश आज सुबह हजारों कामकाजी लोगों के लिए आफत बन गई। विभिन्न इलाकों में

हुए जलभराव से एक बार फिर याातायात व्यवस्था चरमरा गई। साथ ही दिल्ली नगर

निगम और दिल्ली सरकार के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। हालांकि झमाझम

बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

इस

बारिश में खासकर दोपहिया वाहनचालकों को जलभराव में खासी दिक्कत हुई।

रास्ते में दोपहिया वाहन बंद हो गए। आईटीओ में तो कमर तक पानी भरा हुआ है।

डीटीसी बसों की लंबी कतार लगी हुई है। नजफगढ़, द्वारका, तिलक नगर और राजौरी

गार्डन में भारी जलभराव है।

नई दिल्ली के मिंटो रोड में भी पानी भर

गया है। इसके चलते मिंटो रोड की तररफ जाने वाले सारे वाहन कुछ देर के लिए

रोक दिए गए। ओखला, जामिया नगर, संगम विहार, खानपुर, पुल प्रह्लादपुर, सरिता

विहार आदि इलाकों में जलभराव से स्थिति खराब है। यमुनापार के पूर्वी

दिल्ली के इलाकों तेज बारिश के चलते सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के आसपास जलभराव

है। जखीरा अंडरपास के नीचे बसें रुकी हुई हैं। पम्प से पानी निकाला जा

रहा है। लालकिला के आसपास मुख्य सड़कों पर जलभराव के अलावा संपर्क मार्गों

पर भी पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

आईटीओ,

आश्रम, आनंद विहार, लाजपतनगर और चिल्ला बॉर्डर में लंबा जाम है। पूर्वी

दिल्ली के विकास मार्ग पर कड़कड़डूमा से आईटीओ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई

है। लक्ष्मी नगर, ललिता पार्क, गीता कॉलोनी, गाजीपुर, मयूर विहार, पटपड़गंज,

गांधी नगर, कृष्णा नगर, लाल क्वार्टर,शाहदरा, सीलमपुर, नंदनगरी, भजनपुरा,

वज़ीराबाद, तिमारपुर तक जाम है। बुराडी, नत्थूपुरा, आजादपुर, रोहतक रोड के

आसपास के इलाके में बारिश के कारण काफी देर तक जाम रहा। करोलबाग, पहाड़गंज

और कश्मीरी गेट में बड़ी संख्या में लोग जाम में फंसे हुए हैं। एम्स, ग्रीन

पार्क, ओखला, निजामुदीन, बदरपुर, खानपुर, देवली, नजफगढ़, संगम विहार,

सरोजनी नगर, लाजपत नगर, धौलाकुआं, महिपालपुर, सरिता विहार, भीकाजी कामा

प्लेस, दिल्ली कैंट और कालकाजी में भी जाम से हालात खराब हो गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें