मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैफिक पुलिस का "सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा" के संदेश के साथ राजधानी में जागरूकता कार्यक्रम तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्रैफिक पुलिस का "सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा" के संदेश के साथ राजधानी में जागरूकता कार्यक्रम तेज

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए राजधानी भर में बड़े स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। ट्रैफिक पुलिस के इन अभियानों में छात्रों से लेकर साइकिल सवारों, ऑटो/टैक्सी चालकों, सार्वजनिक परिवहन कर्मियों और आम नागरिकों को यातायात नियमों, महिला सुरक्षा और अनुशासित ड्राइविंग के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।साइकिल चालकों के लिए "विजिबिलिटी ड्राइव"गगन सिनेमा और हनुमान लेन इलाकों में साइकिल चालकों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस साइकिल दृश्यता एवं सुरक्षा अभियान के तहत 112 साइकिल चालकों को सुरक्षित साइकिल चलाने की जानकारी दी गई और उनकी साइकिलों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए ताकि रात के समय वे स्पष्ट रूप से दिखाई दें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।ऑटो/टैक्सी/ई-रिक्शा चालकों को मिली प्रशिक्षणशिवाजी स्टेडियम पर 23 ऑटो व टैक्सी चालकों को स्टॉप लाइन पर रुकने, गति सीमा का पालन करने, लेन ड्राइविंग, महिला सुरक्षा और यात्रियों के प्रति शालीन व्यवहार जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। यह सत्र ट्रैफिक पुलिस द्वारा “जीरो मिशन डेथ ऑन रोड” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।डीटीसी और क्लस्टर बस चालकों को विशेष प्रशिक्षणनंद नगरी डीटीसी डिपो में तीन चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम में 35 डीटीसी व 30 क्लस्टर बस चालकों समेत 6 अधिकारियों को यातायात नियमों, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, सुरक्षित ब्रेकिंग और सड़क पर आचरण को लेकर प्रशिक्षित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ट्रक चालकों के लिए विशेष शिविरसंजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित कार्यक्रम में 32 ट्रक चालकों को योग और ट्रैफिक नियमों के पालन के माध्यम से दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भागीदारीपश्चिमी जिला के गोविंद बिहारी लाल पार्क, एफ ब्लॉक विकासपुरी में आयोजित "We Care" कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और यातायात जाम व दुर्घटनाओं को रोकने के महत्व पर जागरूक किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों की सराहनाविशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) श्री अजय चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त श्री सत्यवीर कतारा, डीसीपी ट्रैफिक मुख्यालय-I श्री शशांक जायसवाल और डीसीपी ट्रैफिक मुख्यालय-II श्री एस.के. सिंह ने रोड सेफ्टी सेल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आमजन में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत डालने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने में बेहद कारगर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें