मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

विक्रमशिला सेतु पर 29 अगस्त से आवागमन प्रभावित, हटाए जाएंगे बेली ब्रिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विक्रमशिला सेतु पर 29 अगस्त से आवागमन प्रभावित, हटाए जाएंगे बेली ब्रिज

भागलपुर।

भागलपुर और उत्तर बिहार के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों आम लोगों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। इस रूट की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

सेतु की मरम्मत और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही इसे बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद किया जाएगा। पुनर्स्थापन का मुख्य काम शुरू करने से पहले सेतु पर बने चार अस्थायी बेली ब्रिजों को हटाया जाएगा। इसके लिए आगामी 29 अगस्त से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, एक बेली ब्रिज को सुरक्षित रूप से हटाने और इससे जुड़ी पूरी कवायद में करीब पांच से छह दिन का समय लग सकता है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच इस दौरान बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे सेतु पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

विक्रमशिला सेतु के जिन क्षतिग्रस्त हिस्सों पर फिलहाल बेली ब्रिज की मदद से जैसे-तैसे यातायात को संभाला जा रहा है, प्रशासन की योजना अब उन जगहों पर मजबूत और स्थायी स्टील ब्रिज तैयार करने की है। यही वजह है कि मुख्य पुनर्स्थापन कार्य को रफ्तार देने से पहले इन अस्थायी ढांचों को हटाना अनिवार्य हो गया है। बेली ब्रिज हटते ही सेतु के पूरी तरह कायाकल्प और पुनर्स्थापन का रास्ता साफ हो जाएगा।

---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें