मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे बाद ट्रैफिक बहाल, यात्रियों को मिली राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे बाद ट्रैफिक बहाल, यात्रियों को मिली राहत

मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आदोशी टनल के पास गैस टैंकर पलटने के बाद बने आपात हालात अब सामान्य हो गए हैं। रायगढ़ हाईवे पुलिस के मुताबिक, टैंकर से हो रहे गैस लीकेज को पूरी तरह रोक लिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हाईवे से हटा दिया गया है। इसके साथ ही, करीब 32 घंटे तक बंद रही मुंबई की ओर जाने वाली ट्रैफिक लेन को खोल दिया गया है और यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

रायगढ़ क्षेत्र की हाईवे सेफ्टी टीम के पुलिस अधीक्षक की ओर से गुरुवार को एक प्रेस नोट जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रेस नोट के अनुसार, 3 फरवरी को शाम करीब 5 बजे यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 41/000 पर, आदोशी टनल के पास मुंबई की ओर जा रही लेन में प्रोपाइलीन गैस से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से ज्वलनशील प्रोपाइलीन गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को तत्काल बंद कर दिया गया।

यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए घटना की जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार साझा की गई। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पुलिस, रायगढ़ जिला पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, बीपीसीएल, हेल्प फाउंडेशन और रासायनिक विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

प्रेस नोट में बताया गया कि टैंकर से गैस लीकेज रोकना तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद सभी संबंधित एजेंसियों और रासायनिक विशेषज्ञों ने लगातार और अथक प्रयास किए।

आखिरकार 5 फरवरी 2026 को तड़के करीब 1:30 बजे टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को पूरी तरह रोकने में सफलता मिली। इसके बाद टैंकर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। राहत कार्य के पूरा होने के बाद अब यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के साथ-साथ पुराना मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर भी ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है।

पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। आपको बताते चलें, इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था और हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब ट्रैफिक बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें