मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

लमानी रेलवे क्रॉसिंग में जाम में फंसने का सिलसिला जारी, ओवरब्रिज की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लमानी रेलवे क्रॉसिंग में जाम में फंसने का सिलसिला जारी, ओवरब्रिज की मांग

जगदलपुर, । बस्तर जिला मुख्यालय के लमानी रेलवे क्रॉसिंग पर आज एक बार फिर यहां आधे घंटे से भी अधिक समय तक मालगाड़ी खड़ी रही, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही । लगभग 30 से 45 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई । भीषण जाम में फंसे एक वाहन चालक ने बताया कि आधा घंटा से ज्यादा हो गया है। हम ना आगे बढ़ पा रहे हैं, ना ही पीछे जा सकते हैं। दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लगी है।

दरअसल इस क्रॉसिंग को लेकर लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। यह मार्ग नेशनल हाईवे को जोड़ता है और यही रास्ता हैदराबाद, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है, लेकिन बार-बार उठाई गई मांग के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। कई बार इसी क्रॉसिंग पर एंबुलेंस तक फंस चुकी है। जान पर बन आती है, लेकिन व्यवस्था टस से मस नहीं होती।

जब इस मामले पर स्टेशन मास्टर से सवाल किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी, हम तुरंत जांच करवाते हैं। बातचीत के कुछ ही देर बाद फाटक खोला गया और धीरे-धीरे जाम की स्थिति सामान्य हुई, लेकिन सवाल अब भी वहीं है। कब तक ऐसे ही लापरवाही के बीच लोग फंसे रहेंगे और कब इस क्रॉसिंग को ओवरब्रिज मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें