मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पारंपरिक खेल हमारी धरोहर : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पारंपरिक खेल हमारी धरोहर : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित लंगड़ी एक्सप्रेस कार्यक्रम ने शनिवार को नया इतिहास रच दिया। 600 से अधिक बच्चों ने एक साथ दौड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जोधपुर का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया। इस अनोखे आयोजन की सबसे बड़ी खासियत रही कि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खुद लंगड़ी टांग खेला और दौड़ लगाकर सबका उत्साह दोगुना कर दिया।अपने संबोधन में दीया कुमारी ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी धरोहर हैं। जब हम इन्हें आगे बढ़ाएंगे, तब ये न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखेंगे बल्कि दुनिया में भी हमारी अलग पहचान बनाएंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की, जिसने बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने का मंच दिया। हमें गर्व है कि हम राजस्थानी हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के.के. विश्नोई, रोटेरियन विकास धाभाई (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), रोटेरियन पवन पाटनी (पास्ट गवर्नर), रोटेरियन डॉ. राजेश माथुर, रोटेरियन डॉ. संगीता माथुर, रोटेरियन प्रवीण व्यास, रोटेरियन राकेश मेहता, रोटेरियन रचना व्यास, रोटेरियन डॉ. अनिल शर्मा, रोटेरियन विजय जोशी, रोटेरियन सोनल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें