मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

आगरमालवाः व्यापारियों ने नीलामी रोकी, किसानों ने किया हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगरमालवाः व्यापारियों ने नीलामी रोकी, किसानों ने किया हंगामा

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली केबल टूटने की घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने नीलामी बंद कर दी तो किसानों ने जल्द नीलामी शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।दरअसल, कृषि उपज मंडी में बुधवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली केबल टूटने और दो बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गी थी। गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने नुकसान को गंभीर मानते हुए व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। मामले की सूचना व्यापारी संघ तक पहुंची तो व्यापारी आक्रोशित हो उठे और विरोध में मंडी की नीलामी प्रक्रिया तत्काल बंद कर दी। नीलामी बंद होने से अपनी उपज बेचने आए सैंकड़ों किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बोली शुरू न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मंडी कार्यालय व परिसर के बाहर जोरदार हंगामा किया। किसानों ने जल्द नीलामी शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश की। करीब एक घंटे से अधिक समय तक मंडी में नीलामी कार्य पूरी तरह बंद रहा और तनावपूर्ण माहौल बना रहा।इसी बीच, बिजली विभाग के सहायक यंत्री मंजेश कुमार मिश्रा, मंडी सचिव अवनीश सिन्हा और व्यापारी प्रतिनिधियों के बीच मंडी सचिव के चेंबर में बैठक हुई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापति भी मौके पर पहुंचे और मध्यस्थता करते हुए मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लंबी चर्चा के बाद मंडी सचिव अवनीश सिन्हा ने स्पष्ट किया कि टूटे हुए बिजली पोल और केबल की क्षतिपूर्ति कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं होगी। एफआईआर की बात को लेकर व्यापारियों में नाराजगी थी, जिसे समझाइश के बाद दूर कर दिया गया। समझौते के बाद स्थिति सामान्य हुई और बंद पड़ी नीलामी प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें