मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा, निगम दफ्तर में प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा, निगम दफ्तर में प्रदर्शन

- व्यापारियों ने शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लागू कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में बुधवार को भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले व्यापारियों ने आईएसबीटी स्थित नगर निगम दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन और धरना दिया। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब पूरे मध्य प्रदेश के किसी भी शहर में यह टैक्स लागू नहीं है, तो सिर्फ भोपाल के व्यापारियों के साथ ही यह भेदभावपूर्ण और सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है? उन्होंने इस शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की।

भोपाल शहर में लागू कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारिक समुदाय का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनरतले व्यापारियों ने इस टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर आईएसबीटी स्थित नगर निगम दफ्तर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारिक प्रतिनिधियों ने महापौर मालती राय और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी से मुलाकात कर अपनी कड़ी नाराजगी और चिंता व्यक्त की।

बैठक में व्यापारिक प्रतिनिधियों ने इस बात पर विशेष विरोध जताया कि मध्य प्रदेश के अन्य किसी भी शहर में कमर्शियल लाइसेंस शुल्क लागू नहीं है। केवल भोपाल के व्यापारियों पर ही यह अतिरिक्त आर्थिक भार डाला जा रहा है। व्यापारियों ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि जब प्रदेश के अन्य शहरों में व्यापारिक गतिविधियां बिना किसी इस प्रकार के शुल्क के संचालित हो सकती हैं, तो भोपाल के व्यापारियों के साथ यह भेदभावपूर्ण और सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

व्यापारिक संगठनों ने जोर देकर कहा कि भोपाल प्रदेश की राजधानी है और यहाँ का व्यापारिक समुदाय शहर की अर्थव्यवस्था, रोजगार और राजस्व में सबसे महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे समय में व्यापारियों को राहत देने के बजाय उन पर अतिरिक्त शुल्क थोपना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि भोपाल के व्यापारियों पर अलग से डाले गए इस आर्थिक भार के औचित्य को स्पष्ट किया जाए और इस कमर्शियल लाइसेंस शुल्क को तुरंत समाप्त किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें