मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

छह नए टेक्सटाइल एक्सपोर्ट सेंटर बनाने के ऐलान पर व्यापारियों ने जताई खुशी, कहा- एमएसएमई को होगा फायदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छह नए टेक्सटाइल एक्सपोर्ट सेंटर बनाने के ऐलान पर व्यापारियों ने जताई खुशी, कहा- एमएसएमई को होगा फायदा

सूरत। केंद्र सरकार द्वारा देश में छह नए टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीईएफसी) के ऐलान पर व्यापारियों ने खुशी जताई है और कहा है कि इससे बड़े स्तर पर व्यापारियों को फायदा होगा।

केंद्र ने जिन छह नए टीईएफसी का ऐलान किया है, उनमें तमिलनाडु का करूर, महाराष्ट्र का इचलकरंजी, राजस्थान का जयपुर, उत्तर प्रदेश का वाराणसी, पंजाब का लुधियाना और गुजरात का सूरत शामिल है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए फेडरेशन ऑफ गुजरात विवर्स एसोसिएशन का प्रेसिडेंट अशोक जीरावला ने कहा कि यह कदम काफी अच्छा है।

हमारी सरकार से लंबे समय से मांग थी कि हमें एक एक्सपोर्ट सेंटर मिलना चाहिए, जिससे निर्यात के लिए वन विंडो सिस्टम का फायदा सूरत के व्यवसायियों को मिले। सूरत में एक करोड़ मीटर प्रति दिन का कपड़ा बन रहा है, लेकिन चीन के मुकाबले निर्यात में हम काफी पीछे हैं।

साथ ही, उन्होंने कहा कि इससे हाल ही में अमेरिका और ईयू के साथ जो ट्रेड डील हुई हैं, उनका फायदा उठाने में मदद मिलेगी।

सूरत के अन्य एक्सपोर्ट कारोबारी विकास गुप्ता ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक ऐलान है। इन छह सेंटर्स से देश के निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, क्योंकि टेक्सटाइल क्षेत्र मुख्यत: छोटे कारोबारियों की भागीदारी अधिक है। इस कारण टीईएफसी के ऐलान का अधिक फायदा एमएसएमई को होगा।

अन्य कपड़ा व्यवसायी संतोष शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि एक्सपोर्ट सेंटर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे डेटा मिलना आसान हो जाएगा। अलग-अलग देशों में कपड़ों की मांग विभिन्न होती है ऐसे में इसके खुलने से व्यापारी मांग के मुताबिक आसानी से आगे की योजनाएं बना पाएंगे।

इसके अतिरिक्त, भारत द्वारा ईयू और अमेरिका की ओर से किए गए एफटीए पर बातचीत करते हुए शेफेक्सिल के चेयरमैन अनूप कुमार अग्रवाल ने कहा कि इन व्यापारिक समझौते के तहत विकसित देशों के बाजार खुलने से आदिवासी और जंगल के इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें