मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटी: हादसे में दो सगे भाईयों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में शुक्रवार की सुबह बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खाने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों शवों को ट्रॉली के नीचे से निकाला। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों को मुआवजा देने की मांग रखी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही का आरोप भी लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे में थली चाकसू निवासी घासी कोली (35) और मुकेश कोली (28) की मौत हो गई। दोनों सगे भाई सिलाई का काम करते थे। जो शुक्रवार सुबह बाइक से सीतापुरा काम पर जा रहे थे। इसी दौरान खेतापुरा गांव में बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी खा गई। जो पास से निकल रहे दोनों भाइयों पर पलट गई। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस भी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी बुलाकर ट्रॉली के नीचे दबे दोनों भाइयों के शव को बाहर निकाला गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें