मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

बालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

नवादा,। जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवा ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां पंचायत अंतर्गत बरौन-भुआलटांड़ मुख्य पथ पर यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान खड़सारी पंचायत के कदहर गांव निवासी बिजली राम के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।बताया जाता है कि राहुल कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था और रोजाना बालू ढुलाई का काम करता था। मंगलवार को वह ट्रैक्टर से बालू अनलोड कर वापस अपने गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गई।चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही ट्रैक्टर इंजन व डाला सहित सड़क किनारे पलट गया और लगभग आठ फीट नीचे खेत में चला गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चालक ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कौआकोल थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।जवान बेटे की मौत की घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें